सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कच्चा मकान गिरने से सात लोग मलबे में दबे, बच्चे की मौत

घायलों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला, भेजा अस्पताल 

आजमगढ़। सोमवार की रात तेज हवा व बरसात के कारण कच्चा मकान धराशायी हो गया। घर के भीतर मौजूद परिवार के सात सदस्य मलबे में दब गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। बाकि लोगों को किसी तरह मलबा हटाकर बाहर निकाला गया। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

 बता दें कि पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण पुराने मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। यह हादसे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है। मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के सोनिसा ग्राम पंचायत के अनुसूचित बस्ती में सोमवार की रात करीब आठ बजे तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। बारिश से बचने के लिए लोग अपने घरों में चले गए। इसी दौरन एक कच्चा मकान धराशाई हो गया। घर के भीतर मौजूद सभी सात लोग मलबे में दब गए। घर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए। साथ ही लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में रानीपुर थानाध्यक्ष, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना, नायब तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला गया। मलबे में दबे 12 वर्षीय किशोरी बिट्टू पुत्री फेकन की मौत हो गई। जबकि बाकी के छह लोग गंभीररूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेखपाल व अन्य अधिकारी मंगलवार को क्षति का आकलन करने में जुटे हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं