सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Varanasi: कचहरी में बम की सूचना से मचा हड़कंप, सघन तलाशी

वाराणसी। बनारस के कचहरी परिसर में बम रखे जाने की सूचना मंगलवार को डायल-112 पर आई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस ने कचहरी परिसर में तलाशी अभियान चलाया। इसके साथ ही कचहरी परिसर के बाहर खड़े वाहनों और मौजूद लोगों की भी तलाशी ली गई। अचानक शुरू हुई तलाशी के कारण आमजन भी सशंकित दिखे। पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बताया कि अबतक भी बम नहीं मिला। तलाशी जारी है। आशंका जताई कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा फैलाई गई अफवाह भी हो सकती है। अगर ऐसा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 डॉग स्कवॉयड के साथ पहुंची पुलिस, चप्पे-चप्पे की जांच जारी

वाराणसी। धमाकों से पहले भी दहल चुकी वाराणसी की कचहरी में एक बार फिर बम की सूचना से सनसनी है।  किसी ने पुलिस को कचहरी परिसर में बम रखे होने की सूचना दी है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी कचहरी पहुंची है। चप्पे-चप्पे पर जांच पड़ताल की जा रही है। बाइक और साइकिल स्टैंड में भी तलाशी ली गई है। अचानक भारी संख्या में पुलिस फोर्स के आने से कचहरी पहुंचे वादकारी भी हैरान हैं। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं