सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Varanasi: मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पैसों के लालच में सगे भाईयों ने की थी हत्या

वाराणसी में मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पैसों के लालच में दो सगे भाईयों ने की थी हत्या

वाराणसी। जिले के नरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एक मकान में मां-बेटी की धारधार हथियार और लोहे के रॉड से काटकर हत्या कर दी गई थी। ये ब्लाइंड डबल मर्डर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के लिए चैलेंज था। बताते चलें कि नरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मकान के भीतर मां सुनीता पांडेय (55) और बेटी दीपिका (28) का शव मिला था। करीब दस दिन बाद लाश में से दुर्गंध फैलने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया था। इस मामले में पुलिस को सफलता मिल गई। पुलिस ने दोनों हत्यारों को‌ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्यारे दो सगे भाई अमन और अतुल विश्वकर्मा मूल रूप से भदोही के रहने वाले हैं। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए दो-तीन दिन बकायदा रेकी की थी। घटना वाली रात बदमाशों घर के पीछे वाले रास्ते से अंदर गए और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि चोरी और लूट के इरादे से हत्या की गई थी। विजय पाल नामक पड़ोसी ने आरोपियों को लूट एवं हत्या का आइडिया दिया था। आरोपियों ने हथौडे और लोहे के रॉड से सर पर वार कर दोनों महिलाओं की हत्यी की थी। आरोपियों के पास से मां-बेटी की मोबाइल सहित ज्वैलरी, नगदी भी बरामद कर लिया गया है। इसमें से एक आरोपी अमन पहले भी नागपुर महाराष्ट्र में हत्या एवं चोरी के मामले में जेल में है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं