सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Sultanpur: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत, पांच घायल

सुलतानपुर। प्रयागराज-सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में भिड़ गई। दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां सभी का इलाज चल रहा है। सड़क हादसा कोतवाली नगर स्थित पयागीपुर के पास प्रयागराज-सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात डेढ़ बजे हुआ।

प्रयागराज से आ रही कार पयागीपुर के पास पहुंची थी कि चालक को झपकी आ गई और वह सीधे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में घायल मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि वे लोग मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागवेश्वर धाम के दर्शन करने गए थे, जहां से घर लौट रहे थे। कार में सवार बस्ती जिले के रुदौली निवासी राम बली की मौत हो गई, जबकि घायल राकेश, श्रवण, मनोज विश्वकर्मा, अमर नाथ, दीप चंद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ये सभी संत कबीर नगर के बखिरा थाना के तराइना के रहने वाले हैं। कोतवाल रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि घायलों का इलाज कराने के साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। अभी इस सम्बंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में हाइवे पर बड़ी संख्या में ट्रक खड़े रहते हैं। इस कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस हाइवे पर कई ढाबे हैं, जिनके सामने ट्रक खड़े कर चालक रात में सो जाते हैं। पयागीपुर इलाके में यह रोजाना की समस्या है। वाहनों की रफ्तार तेज होने पर दुर्घटना हो जाती है। निकट ही एआरटीओ आफिस है और पुलिस चौकी भी है। इसके बाद भी इस समस्या का निदान जिम्मेदार नहीं कर रहे हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं