सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Prayagraj: वंदे भारत एक्सप्रेस की एलपीजी सिलेंडर लदी साइकिल से टक्कर, बड़ा हादसा टला

दिल्ली से जा रही थी वाराणसी, रामबाग स्टेशन के पास हुआ हादसा

प्रयागराज। नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक हॉकर दो एलपीजी सिलेंडर साइकिल पर लादकर पटरी पार कर रहा था। इसी बीच वंदेभारत आ गई। ट्रेन आती देख हॉकर सिलेंडर लदी साइकिल ट्रैक पर छोड़कर भाग गया। सेमी हाईस्पीड ट्रेन ने ट्रैक पर पड़ी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे गैस सिलेंडर दूर जा गिरे। गनीमत रही कि दोनों सिलेंडर खाली थे।
वंदेभारत एक्सप्रेस शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन से दोपहर 12.18 बजे वाराणसी के लिए निकली। रामबाग स्टेशन के पास ट्रेन पहुंची ही थी कि एक साइकिल सवार सिलेंडर लादकर पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन करीब आते देख वह सिलेंडर लदी साइकिल छोड़कर भाग गया। 12.27 बजे के करीब ट्रेन ने टक्कर मारी जिससे साइकिल और सिलेंडर दूर जा गिरे। हालांकि लोको पॉयलट ने ट्रेन रोक दी। सूचना कंट्रोल रूम को मिली तो आरपीएफ, जीआरपी पहुंच गई। जंक्शन और रामबाग रेलवे स्टेशन से अफसर भी पहुंच गए। तीन मिनट रुकने के बाद वंदेभारत रवाना हो गई। आरपीएफ जवानों ने साइकिल और सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया। पूछताछ के बाद आरपीएफ ने आरोपी हॉकर शारदा प्रसाद जायसवाल निवासी नई बस्ती कीडगंज को पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार के मुताबिक, ट्रेन कुछ ही मिनट रुकी थी। गैस एजेंसी के हॉकर के खिलाफ आरपीएफ ने धारा 153 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं