सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Moradabad : भाभी को फंसाने के लिए बेटे ने गला रेतकर की थी पिता की हत्या, मां भी गिरफ्तार

मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर पट्टी में सोमवार रात घर में सो रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्‍या किए जाने का पुलिस पर्दाफाश कर दिया। बुजुर्ग के बेटे ने ही उसकी हत्‍या की थी। वह इस अपराध में अपनी भाभी और उसके भाइयों को फंसाना चाहना था। इस पूरी वारदात में आरोपित की मां (मृतक की पत्नी) भी शामिल थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले का राजफाश कर दिया। गांव जैतपुर पट्टी निवासी मुश्ताक सोमवार रात को अपने घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चले गए थे। परिवार के अन्य सदस्य नीचे थे। मंगलवार सुबह मुश्ताक का खून से लथपथ शव बिस्तर पर मिला था। मृतक के बेटे निजामुद्दीन ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो चौंकाने वाले राज सामने आए। जांच में पता चला कि बुजुर्ग के बेटे निजामुद्दीन ने ही उसकी हत्या की थी। वह अपनी बड़ी भाभी शबाना से प्रापर्टी को लेकर रंजिश रखता था और उसे फंसाने के लिए ही षडयंत्र रचा था। आरोपित के साथ उसकी मां शकीला भी साजिश में शामिल थी। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खंजर भी बरामद कर लिया। घटना के बाद निजामुद्दीन ने अपनी मां को पूरी कहानी बताई तो उन्होंने आरोपित के साथ मिलकर झूठी कहानी गढ़कर अपनी बहू को फंसाने का षडयंत्र रचा। आरोपित मां-बेटे शबाना और उसके भाइयों को फंसाना चाहते थे। एएसपी देहात संदीप मीणा ने बताया कि बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की थी और उस साजिश में मृतक की पत्नी भी शामिल थी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं