सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mau: पूर्व सांसद बोले 'टैक्‍सी चलाने के बाद शूटर बने ओम प्रकाश राजभर और मुख्‍तार से जुड़ गए'

मऊ। सुभासपा प्रमुुख ओम प्रकाश राजभर उत्‍तर प्रदेश की सियासत में किसी एक के भी न हो पाए। राजभर सियासी दलों के आंख में अब चुभने लगे हैं। भाजपा से सियासी तलाक के बाद ओमप्रकाश राजभर ने सपा के सात मिलक चुनाव लड़ा, सीट बढ़़ी पर, चुनाव के बाद सपा से भी सियासी तलाक हो गया। इसके बाद राजभर बसपा में जाने का जुगाड़ लगाना शुरू किए। लेकिन यहां भी बात नहीं बनी, दुबारा सियासी तलाक हो गया। फिर से भाजपा के साथ मिला है, लेकिन गठबंधन नहीं हो सका। 
माना जा रहा है कि यूपी की सियासत में किसी भी दल के साथ उनका तालमेल न हो पाने से अब वह शांत हैं। मगर, विरोधी भी उनको किसी कीमत पर छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। इस बार भाजपा के पूर्व घोसी सांसद हरिनारायण राजभर ने उनपर हमला बोला है। उन्‍होंने ओम प्रकाश को सियासत का जोकर का तमगा दिया है। इस दौरान उन्‍होंने सुभासपा प्रमुख को लेकर कई आरोप जड़ते हुए उनको मुख्‍तार अंसारी का शूटर तक कह दिया। कहा कि उन्‍होंने सपा के साथ मिलकर टिकट बेचा और खूब कमाई भी की। घोसी से भाजपा के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर जमकर बरसे। कहा कि ओमप्रकाश पहले जोकर थे और आज भी सियासत में भी ‘जोकर’ की भूमिका अदा कर रहे हैं। शनिवार को जागरण से बातचीत में पूर्व सांसद ने कहा कि पहले यह टैक्सी चलाते थे। टैक्सी चलाने के बाद वह शूटर बन गए और मुख्तार अंसारी के साथ जुड़ गए थे। यही नहीं वह उनके शूटर के रूप में भी काम करते रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि 2022 में इनका संबंध सपा मुखिया अखिलेश यादव से हो गया। फिर उनसे कुछ टिकट बेचा और कुछ पैसा कमा लिया। यह केवल हवा बनाता है। इससे सबसे बड़ा नुकसान राजभरों का हुआ है। इन्होंने राजभर शब्द अपने पीछे जोड़कर राजनीतिक पार्टियों को ब्लैकमेल किया है। उन्होंने किहा कि ओमप्रकाश राजभर ने राजभरों से चंदा लिया, उनका खाया-पीया और भरों की ठेकेदारी की। उन्होंने राजभरों के वोटों को बेचा है। उन्होंने विधानसभा का टिकट बेचकर पैसा कमाया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं