सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mau: पड़ोसियों के विवाद को सुलझाने पहुंची पूर्व बीड़ीसी की हत्या

                                घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

बेटी की तहरीर पर पांच के खिलाफ एफआईआर

मऊ। जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बहादुरगांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गावती देवी की दबंगों ने लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। मृतका की पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बहादुरगांव निवासी 50 वर्षीय दुर्गावती देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य थी। गुरुवार की रात उनके पड़ोस में दो लोगों के बीच विवाद हो गया। दुर्गावती ने दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास किया। उसी दौरान कुछ लोगों ने दुर्गावती पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दबंगों की पिटाई से दुर्गावती की मौत हो गई। उसी दौरान किसी ने फोन पर घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष दोहरीघाट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। स्थित को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मृतका दुर्गावती की पुत्री दीपिका ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार को रात में आठ बजे हमारे घर के बगल में दयानंद के मकान पर विक्रम चौहान व उनके पुत्र विनय, अजय तथा चंद्रकेश, हरिकेश समेत पांच लोग लाठी-डंडे से लैस होकर दरवाजा पीटने लगे तथा गाली गुप्ता दे रहे थे। तभी हमारी मां घर से बाहर निकली और हमलावरों से वापस जाने को कहा। इस बीच विक्रम समेत पांचों लोग लाठी-डंडे से पीटकर मेरी मां की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं