सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mau : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 30 ने दिया सुभासपा से इस्तीफा

महेंद्र बोले- मिशन से भटके OP राजभर, धन बंटोरने में लगे

मऊ । ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) में बड़ी बगावत हो गई है।मऊ से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी रहे व सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने सोमवार को दर्जनों पदाधिकारियों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा " वह पार्टी के मिशन से भटक चुके हैं। वह व्यक्तिगत मिशन धन बटोरने के चक्कर में लगे हुए हैं। ऐसे नेता के साथ रहना देश के साथ खिलवाड़ है। मऊ में पार्टी के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए महेंद्र राजभर ने कहा " सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर एनकेन प्रकारेण केवल धन बटोरने के चक्कर में लगे रहते हैं। 20 वर्ष पूर्व 27 अक्टूबर 2002 को हम सबकी उपस्थिति में पार्टी की स्थापना की गई थी। उस समय पार्टी का मिशन गरीब, दलित, मजदूर व वंचित समाज का उत्थान रखा गया था। जबकि उसके बाद से कार्यकर्ताओं के खून पसीने से बनी पार्टी का उपयोग उन्होंने केवल धन बटोरने के लिए किया है। "आगे उन्होंने कहा " ओपी राजभर के इन्हीं कुकर्मों से आहत होकर हमने प्रदेश महासचिव अर्जुन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अवधेश राजभर सहित करीब 30 कार्यकर्ताओं सहित सुभासपा की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है। महेंद्र राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मऊ के सदर विधायक अब्बास अंसारी को पूरे देश की पुलिस तलाश रही है जबकि काफी संभावना है कि वह ओमप्रकाश राजभर के घर में छिपे हो सकते हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं