सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mainpuri : बुआ के घर से प्रेमी संग भाग रही विवाहिता चेकिंग के दौरान पकड़ी गई

पुलिस ने महिला को ले गई थाने, परिजनों को बुला सौंपा 

मैनपुरी। बुआ के घर से भागकर प्रेमी के साथ जा रही विवाहिता को पुलिस ने पकड़ लिया। नगर के भांवत चौराहा पर बोलेरो कार में जैसे ही विवाहिता बैठी पुलिस दौड़ पड़ी और बुलेरो को घेर लिया। विवाहिता को उतारकर पूछताछ की गई और उसे कोतवाली ले जाया गया। प्रेमी के साथ जाने की बात सामने आई तो परिजन बुलाए गए और रात में ही विवाहिता को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात एक विवाहिता काफी देर से भांवत चौराहा पर खड़ी थी। चौराहा पर तैनात पुलिसकर्मियों की उस पर नजर थी। अचानक एक बुलेरो आई तो विवाहिता उसमें बैठने लगी। संदेह के आधार पर पुलिसकर्मियों ने बुलेरो को घेरकर रोक लिया और पूछताछ शुरू की तो बुलेरो सवार युवक घबरा गए। पुलिसकर्मी कार सवार लोगों और विवाहिता को कोतवाली ले गए जहां थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि विवाहिता अपने प्रेमी के साथ कहीं जा रही थी। पता यह भी चला कि विवाहिता पहले भी दो बार घर से भाग चुकी है। रात में ही परिजन घर से बुलाए गए और रात में ही विवाहिता को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं