सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Lucknow: सपा के साथ मिलकर रालोद लड़ेगी नगरीय निकाय चुनाव

गठबंधन तोड़ने की कोशिश में जुटी भाजपा

लखनऊ। रालोद आगामी नगरीय निकाय चुनाव भी सपा के साथ मिलकर लड़ेगी। रालोद व सपा की जिला इकाइयां समन्वय बनाकर काम करेंगी। उक्त बातेें शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने रालोद कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।  उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा अखिलेश यादव व जयंत चौधरी की जोड़ी तोड़ने में लगी है। त्रिलोक त्यागी ने साफ किया कि इस बार रालोद पश्चिम यूपी ही नहीं प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले संगठन को मजबूत किया जा रहा है। रालोद, सपा से प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी सीटें मांगेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगीराज में महिलाएं असुरक्षित हैं। महिलाओं पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता ही उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रदेश के गन्ना किसानों का दर्द बयां करते हुए कहा कि 14 दिन में गन्ना भुगतान का दावा करने वाली सरकार एक साल तक गन्ना बकाए का भुगतान नहीं कर सकी। गन्ना किसान भाजपा सरकार को 2024 के चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। मिड डे मील व बच्चों को दिए जाने वाले सामान में भ्रष्टाचार की जांच सीबीआइ से होनी चाहिए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं