सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Lucknow: शकुन्तला मिश्रा व‍िव‍ि के हास्‍टल में लटका म‍िला छात्रा का शव

छात्र-छात्राओं ने मोहान रोड जाम कर किया हंगामा
लखनऊ। मोहान रोड स्थित डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीएड द्वितीय सेमेस्टर की 26 वर्षीय दिव्यांग छात्रा अंजली का शव शनिवार रात हास्टल में फंदे पर लटका मिला। घटना से गुस्साएं छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि अंजली का एक विषय में बैक आ गया था। जिसके कारण वह परेशान थी। प्रबंधन ने उसे जानबूझ कर एक विषय में कम नंबर दिए। सड़क जाम कर उन्होंने वीसी को हटाने की मांग की। सूचना पर कई थानों का पुलिस पहुंची, देर रात तक छात्रों से पुलिस मान-मनौव्वल करती रही।

गोमतीनगर गौरी गांव में रहने वाले महेश प्रसाद यादव की बेटी अंजली विवि से बीएड द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी। वह परिसर में स्थित हास्टल के कमरा नंबर 212 में रहती थी। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात अंजली कमरे में थी। दरवाजा बंद था। इस बीच कुछ छात्राएं उसे खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने पर काफी देर खटखटाती रहीं। कोई उत्तर न मिलने पर खिड़की से अंदर देखा। कमरे में अंजली को पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका देख हैरान रह गईं। हास्टल और कालेज प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। इस बीच पुलिस पहुंची। पुलिस ने आनन फानन दरवाजा तोड़ा और अंजली को फंदे से उतार कर लोकबंधु अस्पताल ले गई। जहां, डाक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया।  छात्रों ने अंजली के परिवारजन को सूचना दी। घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। सैकड़ों छात्र सड़क पर आ गए। उन्होंने मोहान रोड जाम कर दी। बवाल की सूचना पर इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। छात्रों ने वीसी को हटाने की मांग की। आरोप लगाया कि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में एक विषय में जानबूझकर बैक लगा दिया गया। परीक्षा परिणाम आने के बाद से वह लगातार तनाव में थी। देर रात तक पुलिस अधिकारी छात्र-छात्राओं से मान-मनौव्वल करते रहें।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं