सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Lucknow : कुत्‍तों ने युवक के निजी अंग समेत दस जगहों पर नोच-नोचकर किया लहूलुहान

कुत्तों के हमले से बच्चे और शिक्षिका की मौत के साथ ही कई हो चुके हैं घायल 

लखनऊ। कृष्णानगर इलाके के प्रेम नगर में कुत्ते ने एक युवक को दौड़ाकर उसके निजी अंग, हाथ, जांघ और पेट ‌सहित दस स्थानों को नोच डाला। गंभीरावस्था में संकल्प को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक देख उन्‍हें ट्रामा रेफर कर दिया गया। संकल्प की तहरीर पर पुलिस ने कुत्ता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय ने बताया कि बीते तीन सितंबर की रात संकल्प काम पर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इस बीच शंकर अपना कुत्ता टहला रहे थे। कुत्ता ने एकाएक उन्हें दौड़ा लिया और वह वहीं पर गिर पड़े। कुत्ते ने उनके हाथ, जांघ, पैर और निजी अंग को नोच डाला। संकल्प के मुताबिक, कुत्ता उन्हें नोच रहा था। वह चीख पुकार कर रहे थे लेकिन शंकर ने कुत्ते से कोई विरोध नहीं जताया। कुत्‍ता मालिक बचाने की जगह कुछ दूरी पर जाकर खड़े हो गए। शोर शराबा सुनकर कुछ देर बाद आस पड़ोस के लोग दौड़ कर आए। खून से लथपथ संकल्प को मोहल्ले के लोग आनन फानन में लोकबंधु अस्पताल ले गए। जहां से उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने संकल्प को ट्रामा रेफर कर दिया। बताते चलें कि कुछ समय पहले ही शहर में आदमखोर कुत्तों के हमले से मासूम बच्चे और शिक्षिका की मौत हो चुकी है। कैसरबाग बंगाली टोला में बीती 12 जुलाई को पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने सेवानिवृत्त वृद्ध शिक्षिका सुशीला तिवारी को नोच-नोचकर मार डाला था। सुशीला घर में पले पिटबुल (ब्राउनी) को खाना देने गई थीं। वहीं, सात अप्रैल को ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज स्थित एक प्राथमिक स्कूल में सात साल के मासूम रजा को और उसकी बहन फातिमा को नोच डाला था। हमले में रजा की मौत हो गई थी।  हाल ही में पीजीआइ इलाके में पालतू कुत्तों ने दो बच्चों को नोचा था। इसके पहले वृंदावन कालोनी में 10 साल के बच्चे का हाथ कुत्तों ने नोच डाला था। वहीं, दो दिन पहले भी कुत्तों ने एक बच्चे को नोचा था। शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं