सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Lucknow: शिक्षक की सर्तकता से बच्ची के अपहरण का प्रयास असफल

लखनऊ। तेलीबाग स्थित एक निजी स्कूल में यूकेजी में पढ़ने वाली चार वर्षीय बच्ची का अपहरण करने आए युवक की घटना बुधवार को शिक्षक की सतर्कता से बच गई। आरोप है कि अपहरणकर्ता बच्ची की मां के सड़क की दूसरी पट्टी पर खड़े होने की बात कहकर उसे शिक्षक से लेने पहुंचा था। शिक्षक को कुछ शक हुआ तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद वह भाग निकला। 

आरोपित युवक सीसी कैमरे में कैद हो गया है। इस मामले में इंस्पेक्टर पीजीआई ने बताया कि फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक के बारे में पता किया गया तो वह पड़ोस के गांव का ही रहने वाला है। वह मानसिक मंदित है। बच्ची के घर वालों अथवा स्कूल प्रबंधन ने अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक बच्ची के स्कूल में दोपहर छुट्टी हुई। एक शिक्षक बच्ची का हाथ पकड़े गेट के पास खड़े थे। इस बीच युवक वहां पहुंचा और उसने बच्ची को देने के लिए कहा। जब शिक्षक ने मना किया तो वह बोला कि बच्ची की मां चल नहीं पा रही हैं। वह सड़क की दूसरी पट्टी पर खड़ी हैं। आशंका होने पर शिक्षक ने उसे डपटा। इसके बाद युवक वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद बच्ची के बाबा उसे लेने पहुंचे। इस पर शिक्षक ने उनसे पूछा कि आज इसकी मां क्यों नहीं आयीं। क्या उन्होंने किसी को भेजा था। बाबा ने कहा कि इसकी मां किसी काम से गई हुई हैं। जब इसकी मां नहीं आती हैं तो वह बच्ची को लेने आते हैं। यह सुनते ही शिक्षक सन्न रह गए। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने थाने में सूचना दी थी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं