सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Lucknow : सरकारी भवन भी बन सकेंगे यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र


लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा-2023 में नकल व अव्यवस्था रोकने के लिए संसाधन युक्त परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की कवायद शुरू कर दी गई है। शासन ने इसके लिए जिलों में विद्यालयों के अलावा योग्य राजकीय भवनों, संस्थानों को भी चिह्नित करने और उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित करते हुए संसाधन वाले केंद्रों को चिह्नित कर अग्रिम सूची तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं।  

केंद्रों के लिए विद्यालयों व सरकारी भवनों के चिह्नीकरण की इस कार्यवाही के लिए निर्देशित करने का जिम्मा जिलाधिकारियों को सौंपा गया है। शासन स्तर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में ऐसे राजकीय विद्यालय जिनमें चारदीवारी न होने के कारण परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाता है, वहां विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से चारदीवारी सुनिश्चित कराई जाए। शासन के इन निर्देशों के क्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से इस संबंध में अपने जिलाधिकारी से संपर्क कर जरूरी सूचनाएं संकलित करवाने और 14 सितंबर तक परिषद को उपलब्ध कराने को कहा है। इसके बाद सूचना शासन को भेजी जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं