सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow: ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चार की मौत, 35 घायल

बारिश के चलते राहत-बचाव कार्य में हुई परेशानी

बच्चे का मुंडन कराने जा रहा था ट्रैक्टर में सवार परिवार

सीतापुर। ट्रैक्टर से रोजा-शाहजहांपुर से बाराबंकी के देवा जा रहे लोग बुधवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। सिधौली में सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार बरेली और शाहजहांपुर के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 35 घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चार गंभीर लोगों को  लखनऊ रेफर कर दिया। बारिश के कारण राहत बचाव कार्य में काफी परेशानी हो रही थी।

 सिधौली में रोडवेज बस अड्डे से पहले कट के पास ट्रैक्टर मोड़ते समय यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्राली में पहले एक ट्रक ने टक्कर मारी। उसी समय पीछे से आया ट्रक भी ट्राली में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोग दूर जा गिरे। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई।   सिधौली में सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर हुए हादसे में फतेहगंज पूर्वी थाना, बरेली के गांव पटेरा के इसरायल पुत्र मो. सफी व सब्बुल पुत्र सूबेदार, शाहजहांपुर के रोजा थाने के हतौरा निवासी हमनयन पुत्र रज्जाक व नूर मोहम्मद की मौत हो गई। जबकि शादाब, सरताज, तालिब व मो. हसन गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई। मौके पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली में सवार रोजा-शाहजहांपुर के लोग बेटे का मुंडन कराने देवा जा रहे थे। परिवारजन के साथ पास-पड़ोसी और रिश्तेदार भी थे। घायल सफी ने बताया वह लोग जब सिधौली पहुंचे तो हल्की-बूंदाबांदी हो रही थी। सभी ने तिरपाल ओढ़ रखा था। ट्रैक्टर मोड़ते समय ट्रक ने टक्कर मार दी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं