सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow : इग्नू ने बढ़ाई दाखिले की तिथि, 22 सितंबर तक करा सकते हैं दाखिला

लखनऊ। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर जुलाई-2022 सत्र के लिए दाखिले की तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी 22 सितंबर तक अब मास्टर डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम, डिप्लोमा, बैचलर डिग्री प्रोग्राम (जनरल, आनर्स) एवं सर्टिफिकेट कोर्स में 22 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in के माध्यम से आनलाइन आवेदन करके आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इस संबंध में विश्वविद्यालय की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डा. मनोरमा सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि नए प्रवेश के लिए नौ सितंबर तक प्रवेश का मौका दिया गया था। अब इसे फिर बढ़ाकर 22 सितंबर कर दिया गया है। अभ्यर्थी यूजी, पीजी, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा मास्टर्स डिग्री और बैचलर डिग्री प्रोग्राम (जनरल, आनर्स) में अगले वर्ष अथवा सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पुन : पंजीकरण के लिए 17 सितंबर तक समय बढ़ा दिया गया है। 

विद्यार्थी https://onlinerr.ignou.ac.in के माध्यम से पुन : पंजीकरण कर सकते हैं।

नेशनल पीजी कालेज : नेशनल पीजी कालेज में सुबह 10 बजे से बीकाम आनर्स की बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई। दोपहर तीन बजे के बाद बीएजेएमसी की काउंसलिंग शुरू होगी। अभ्यर्थियों के पास नेशनल कालेज के साथ-साथ दो अन्य कालेजों में प्रवेश का मौका रहेगा। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीकाम आनर्स के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं 22 सितंबर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम के बाद शुरू होंगी। वहीं, लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कालेज में बीए, बीकाम और बीएससी बायो पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए भी काउंसलिंग शुरू हो गई। बीए में रेगुलर की 460 सीटें, बीकाम में 260 रेगुलर, 180 सेल्फ फाइनेंस के साथ-साथ बीएससी बायो में 440 सीटें हैं। सबसे पहले मेरिट के अनुसार काउंसलिंग में रेगुलर सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद सेल्फ फाइनेंस की सीटें भरी जाएंगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं