सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lakhimpur: पेड़ पर दुपट्टे से लटके म‍िले दो बहनों के शव

बाइक सवार तीन युवकों ने क‍िया था अगवा

लखीमपुर। थाना क्षेत्र में दोपहर दो सगी बहनों को बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उनकी हत्‍या कर शव एक पेड़ से लटका दिया। यह घटना जैसे ही क्षेत्र में फैली लोग आक्रोशित हो गए। सड़क जाम करने लगे। सूचना पर पहुंची पलिस लोगों को नियंत्रित करने में लग गए। इसके बाद भी लोग नहीं माने तो मुख्यालय से और पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने किसी तरह शवों को पीएम को भेजा।

  क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण के घर के आसपास गन्ने के खेत हैं। गांव की बाकी बस्ती थोड़ी दूरी पर है। बुधवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीण धान काटने गया था। उसकी बीमार पत्नी घर पर थी। ग्रामीण की पत्नी ने बताया कि उसकी दो बेटियां घर के बाहर लगी चारा मशीन पर जानवरों के लिए चारा काटने जा रही थी। तभी सफेद बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। इनमें से दो ने दोनों बेटियों को दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगे। उनका तीसरा साथी बाइक लेकर रास्ते पर चला गया। ग्रामीण की पत्नी ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया तो एक ने उसे लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद वे दोनों लड़कियों को लेकर वहां से खेत में होकर भाग गए। ग्रामीण की पत्नी के शोर मचाने पर गांव से तमाम लोग उसके घर पहुंचे और गन्ने के खेतों में लड़कियों की तलाश शुरू की। करीब 40 मिनट बाद गांव से करीब पौन किमी दूर एक ग्रामीण के गन्ने के खेत में लगे खैर के एक छोटे पेड़ में दोनों लड़कियों के शव उनके दुपट्टे से लटकते मिले।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं