सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Lucknow: लेटे हुए हनुमान मंदिर में युवक ने तोड़ी शनिदेव की मूर्ति, पब्लिक ने पीटा

लखनऊ। गोमती तट पर स्थित प्राचीन लेटे हुए हनुमानजी मंदिर में ईंट मार कर एक युवक ने शनि देव की मूर्ति को खंडित कर दिया और इसके साथ ही ध्वज भी तोड़ दिया। लोगों के विरोध करने पर वह अभद्रता पर उतर आया। हालांकि भीड़ ने घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को‌ गिरफ्तार कर लिया। वहीं मंदिर के अध्यक्ष ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 

 गोमती तट पर स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में युवक दर्शन करने आया। इस दौरान उसने शनिदेव की मूर्ति तोड़ दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। इस बीच मंदिर के अध्यक्ष डा. विवेक तांगड़ी भी मौके पर आ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भीड़ के चंगुल से आरोपित युवक को छुड़ा लिया और चौक पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से लोगों में आक्रोश भरा हुुुआ है। डा. विवेक तांगड़ी ने बताया कि मंदिर में अमर मिश्रा पुजारी हैं। रात में एक युवक मंदिर पहुंचा और वह टीका लगाए हुए था। पूछने पर उसने अपना नाम शिवा बताया और कहा कि मंदिर में दर्शन के लिए आया है। इस दौरान उसने ईंट मार कर शनि देव की मूर्ति को खंडित कर दिया। इसके साथ ही ध्वज भी तोड़ दिया। पुजारी और आस पड़ोस के लोगों को शंका हुई तो उन्होंने उसे घेकर पकड़ा और पीट दिया। पुलिस ने जब थाने ले जाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम तौफीक अहमद बताया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं