सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Kanpur: शादी से इंकार पर बॉस ने वायरल कर दी अश्लील फोटो, मांगे साढ़े पांच लाख

पीड़िता की शिकायत पर ब्लैकमेलर बॉस को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर। फर्जी आईडी बनाकर स्टाफ की लड़की को अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले बॉस को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कंपनी हेड लड़की से 5.50 लाख रुपए मांग रहा था। साथ ही शादी से मना करने पर धमकी दी कि तू मेरी नहीं तो किसी और की होने नहीं दूंगा। पीड़िता की शिकायत पर एसटीएफ सक्रिय हुई और लड़की के जरिए ढाई लाख रकम देने का झांसा देकर बुलाया। इसी दौरान ब्लैकमेल करने वाला बॉस मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मोहन हरदोई जिले के दौलतपुर, मल्लावां का रहने वाला है।

कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र की लड़की का आरोप है कि 2019 में वह मोबाइल कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी में दिल्ली में कंपनी हेड के पद पर काम करने वाला मोहन सिंह एकतरफा प्रेम करने लगा। उसने युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा, तो युवती ने सीधे मना कर दिया। इससे आजिज होकर युवती ने नौकरी छोड़ दी। इस बात से झल्लाए मोहन सिंह ने उसकी फोटो एडिट कर अश्लील बना दी। इसके बाद अश्लील फोटो एक फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक मैसेंजर से युवती को भेज दिया। साथ ही उसकी नई कंपनी के ऑफिशियल मेल पर भी फोटो भेज दी। आरोपी बॉस ने युवती को मैसेज किया कि अगर उसने 5.50 लाख नहीं दिए तो वह फोटो वायरल कर देगा। युवती ने परेशान होने के बाद थाना किदवई नगर में 30 अगस्त को FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि जिस फेसबुक आईडी (विशाल शर्मा) और जीमेल आईडी (ऋषभ लखनऊ) का इस्तेमाल अश्लील फोटो भेजने के लिए फर्जी तौर पर बनाया है। इंस्पेक्टर किदवई नगर अशोक दुबे ने बताया कि फेक आईडी से मैसेज भेजने की बात सामने आने पर STF से सहयोग मांगा गया। STF लखनऊ की साइबर टीम में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, प्रभाकर पाण्डेय आदि लोगों ने इंटरनेट सर्विलांस की मदद से आरोपी को खोजने में मदद की। STF लखनऊ की टीम मंगलवार को देर रात कानपुर पहुंची और आरोपी को वेंडी तिराहा किदवई नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। युवती के सामने आया तब पता चला कि उसका पूर्व बॉस ही उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह शादी से इनकार करने से नाराज था। उसे लग रहा था कि इसे इतना बदनाम कर दूंगा कि इसकी शादी नहीं हो पाएगी। अगर वो मेरी नहीं हो सकती तो मैं किसी और की भी होने नहीं दूंगा। इसलिए साजिश के तहत उसे परेशान कर रहा था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं