सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पंचायत सहायक ने दो बच्चों संग ट्रेन से कटकर दी जान

बेटे की आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटी थी महिला चार माह पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास रानी की सराय। सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से पंचायत सहायक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देर शाम मृतकों की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर गांव निवासी खुशबू यादव (28), उसके तीन वर्षीय बेटे वैदिक यादव और 13 माह के बेटे आदिविक यादव के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। खुशबू भौतर गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। उसकी ससुराल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में थी। पति विपिन यादव लुधियाना में रहकर काम करता है। पति के मुताबिक, बड़े बेटे वैदिक की दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए वह 23 अक्तूबर को पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वाराणसी गया था। ऑपरेशन के बाद 25 अक्तूबर को सभी मदारपुर स्थित घर लौट आए। 27 अक्तूबर को विपिन पत्नी को उसके मायके भौतर गांव छोड़कर चला गया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे खुशबू दोनों बच्चों के...

Jhansi: शराबी बाप ने मां की गोद में सो रही बच्ची को फेंका कुएं में, मौत

शराब पीने के लिए पत्नी से मांग रहा था पैसे

झांसी। एक नशेड़ी पिता ने पत्नी द्वारा शराब पीने के लिए पैसा न देने पर गोद में सो रही अपनी एक साल की बच्ची को उठाया और घर के बाहर जाकर कुएं में फेंक दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार झांसी जिले थाना उल्दन के ग्राम हाटी में खेमचंद्र ढीमर का पत्नी संपत देवी से आए दिन शराब पीने को लेकर विवाद होता था। शुक्रवार की सुबह खेमचंद्र ने पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पत्नी ने रुपये देने से इंकार कर दिया। इस पर पति ने गुस्से में आकर पत्नी की गोद में लेटी उसकी सबसे छोटी बेटी एक साल की सरस्वती घर के बाहर स्थित कुएं में फेंक दिया। यह देख पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी, पत्नी की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग आए गए। कुएं में देखा तो बच्ची का शव उतरा रहा था। ग्रमीणों की सूचना पर उल्दन थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकालवाया। बच्ची को कुएं में फेंकने के बाद से हत्यारा पिता फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि संपत देवी की तहरीर पर खेमचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल वह फरार है, तलाश की जा रही है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं