सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Jahanaganj : नारद मोह के साथ मुस्तफाबाद बनकटा की श्रीरामलीला शुरू

जहानागंज। नवरात्र प्रारंभ होते ही पूरे जिले में जगह-जगह श्रीरामलीला का मंचन जारी है। इस क्रम में सोमवार की रात जहानागंज में श्रीरामलीला के मंचन की शुरूआत नारद मोह के मंचन से शुरू हुआ। इस दौरान लग रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।  जहानागंज के मुस्तफाबाद बनकटा में श्रीरामलीला की शुरूआत पूर्व प्रधान हरिलाल मिश्र उर्फ नान्हू बाबा ने फीताकाट कर और आरती उतार किया। कहा कि श्रीरामलीला से आज के युवा को सीख लेने की आवश्यकता है वह भगवान राम के चरित्र को अपने जीवन में उतारें। मंचन में सर्व प्रथम गुरु शिष्य का मंचन किया गया। 

इसके बाद नारद मोह हुआ। जिसमें नारदजी को कामदेव पर विजय प्राप्त करने के बाद अभिमान हो गया। विश्व मोहनी के स्वयंवर में भगवान् विष्णु ने नारदजी को बंदर का मुख दिया और विश्व मोहनी ने भगवान विष्णु के गले में वरमाला पहनाया। इस पर नाराज होकर नारद ने भगवान विष्णु को श्राप दिया कि एक दिन आप भी स्त्री वियोग में रहेंगे तथा यही बानर आपकी मदद करेंगे। इसी क्रम में फूलपुर में श्रीरामलीला के मंचन की शुरुआत एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता और कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उधर दशहरा कमेटी की ओर से मुकुट पूजन के तहत मां भवानी मंदिर से झांकी निकाली गई। इस मौके पर अजय जायसवाल, अमरनाथ बरनवाल, राकेश विश्कर्मा, सुधीर रावत, प्रेम कुमार पाण्डे, रितनेश, राजेश आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं