सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Haryana : ‘थारा फूफा अभी जिंदा है’… बुढ़ापा पेंशन बंद हुई तो 102 साल के बुजुर्ग ने निकाली बारात

हरियाणा। अभी हाल ही में कागज नाम की एक फिल्म आई थी, इसमें एक शख्स खुद को ज़िंदा रखने के लिए तमाम कोशिशें करता है। ठीक वैसा ही मामला सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। 102 साल के दादाजी को पेंशन नहीं मिल रहा था। गुस्से में आकर दादाजी ने एक ऐसी योजना बनाई, जिसे जानने के बाद आप पूरी तरह से दंग हो जाएंगे।  ये मामला हरियाणा के रोहतक जिले का है, यहां एक शख्स खुद को ज़िंदा दिखाने के लिए रथ में सवार होकर बरात निकाली और सरकारी अधिकारियों के पास जा पहुंचा। बारात में कई लोग शामिल हुए, बकायदा पोस्टर भी निकला।  पोस्टर में लिखा था- थारा फूफा ज़िंदा है। 

यहां देखें वीडियो,  https://twitter.com/i/status/1567818859075506181
रोहतक जिले के गांधरा गांव निवासी दुली चंद को कागजों में मृत घोषित करके उनकी पेंशन इस साल मार्च में बंद कर दी गई थी. इससे परेशान होकर बुजुर्ग ने अनोखी तरकीब निकाली. खुद को ज़िंदा साबित करने के लिए बुजुर्ग ने दूल्हे की तरह नोटों की माला पहनी और रोहतक शहर में मानसरोवर पार्क से नहर विश्राम गृह तक अपनी बारात निकाली और राज्य सरकार से उनकी पेंशन फिर से शुरू किये जाने की मांग की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बन चुका है। इस वीडियो को कई लोगों ने अपने प्रोफाइल पर शेयर किया है और 102 साल के वर बाबू को नई तरकीब के लिए बधाई दी है। इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं, मगर ये वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को 10 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में दादाजी बहुत ही क्रियटिव हैं। सरकार के लिए बेहद ज़रूरी है। 

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं