सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Hardoi: राेमियो बताकर जबरन काटे युवक के बाल

गांव के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

हरदोई। गांव में टहल रहे एक युवक को महिलाओं की शिकायत पर ग्रामीणों ने पहले उसे पकड़कर मारा पीटा और उसके बड़े बाल देखकर कैची से बाल काट दिए। युवक ने खुद को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की संख्या अधिक होने पर वह कुछ न कर सका। मंगलवार को हुई इस घटना का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर शांति भंग करने की आशंका में भी कार्रवाई की है।
बेनीगंंज कोतवाली क्षेत्र कैथीपुरवा में पिछले कुछ दिन से पड़ोसी गांव करीमनगर निवासी रोहित आता जाता था। मंगलवार को भी वह बाइक से कैथीपुरवा आया था। उसकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी थी और वह लघुशंका करने लगा। बताते हैं कि उसी बीच गांव की महिलाएं शौच के लिए गईं और उसे खड़ा देखखर आपत्ति की। बाद में कुछ महिलाओं ने गांव में जाकर बताया कि युवक अक्सर उन लोगोंं का पीछा करता है और वह लोग शौच के लिए जिस तरफ जाती हैं उसी तरफ आ जाता है। महिलाओं की शिकायत पर ग्रामीणों ने रोहित को पकड़ लिया और गांव में ले जाकर कैंची से उसके बाल काट कर चौराहा सा बना दिया। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रोहित के खिलाफ किसी ने कोई शिकायत नहीं की, वह बाइक खड़ी करके सड़क के किनारे खड़ा था। महिलाओं को शंका हुई थी और अगर कोई बात थी तो पुलिस से शिकायत करना चाहिए था, लेकिन उन लोगों ने ऐसा नहीं किया। बाल काटने में गांव के ही सतेंद्र कुमार, कृष्ण पाल, रामपाल और दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही शांति भंग करने की आशंका में कार्रवाई करते हुए जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं