सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Gorakhpur: जहर खाकर स्कूल पहुंची छात्रा, हालत बिगड़ने पर ले गए अस्पताल

गोरखपुर। जिले के सहनजवां क्षेत्र के निजी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया , जब विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा जहरीला पदार्थ निगलकर स्कूल पहुंच गई। छात्रा की हालत बिगड़ने पर शिक्षकों ने छात्रा को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां छात्रा की हालत गंभीर बनी है।

  गोरखपुर जिले के सहनजवां क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की क्षेत्र के ही एक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती है। साथ ही वह कोचिंग भी करती है। शुक्रवार की पूर्वांह्न करीब 10 बजे वह कोचिंग गई। वहां से वह अपने स्कूल गई। कक्षा में वह गुमशुम बैठी थी। सहेलियों ने पूछा तो उसने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। आधे घंटे बाद एकाएक उसे उल्टी शुरू हो गई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। सहेलियों ने दबाव बनाया तो छात्रा ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसके बाद छात्राओं ने स्कूल के शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। छात्रा के जहर खाने की सूचना से स्कूल में हड़कंप मच गया। शिक्षक क्लास में पहुंचे और आनन फानन उसे स्कूल वैन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक छात्रा को दो दिन पूर्व परिवार के लोगों ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। इससे वह घर वालों से नाराज थी। शायद इसीलिए उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी होने के बाद छात्रा के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं। छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं