सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Gorakhpur : घर पर संकट बता तांत्रिक ने परिवार की तीन महिलाओं से किया दुष्कर्म

सच सामने आने पर महिलाओं ने तांत्रिक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट 

गोरखपुर। जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां झाड़ फूंक करने वाले एक तांत्रिक ने महिलाओं के अंधविश्वास का फायदा उठाया। उसने संकट से मुक्ति दिलाने का भरोसा देकर तीनों महिलाओं से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया। तांत्रिक की हकीकत सामने आने के बाद महिलाओं ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अरोपी की तलाश में जुटी है।
बताते हैं कि गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना के जमुहरा टोला निवासी श्याम बिहारी सोखा है। वह झाड़ फूंक के जरिए संकट सेे मुक्ति दिलाने का दावा करता है। उसके यहां लोगों की भीड़ लगती है। उसने क्षेत्र के एक ही परिवार की तीन महिलाओं को अपने जाल में फंसा लिया। महिलाएं समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए उसके यहां जाती थी। इसी दौरान श्याम बिहारी ने पहले परिवार की एक महिला को भभूत के नाम पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद परिवार की दो अन्य महिलाओं के साथ भी अलग-अलग दिन उसने इसी तरह का कृत्य किया। दुष्कर्म का शिकार होने के बाद जब महिलाओं को बाबा की हकीकत समझ में आई तो वे सन्न रह गई। उन्होंने घटना से परिवार के लोगों को अवगत कराया। इसके बाद कैंपियरगंज थाने पहुंचकर बाबा के खिलाफ तहरीर दी। महिलाओं ने तहरीर में आरोप लगाया कि श्याम बिहारी गांव में सोखैती करता है। तीनों उसके पास झाड़-फूंक के लिए जाती थीं। आरोपित ने झाड़-फूंक के बहाने तीनों महिलाओं से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया है। पुलिस ने महिलाओं की तहरीर पर आरोपी सेखा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि सोखा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार करके की कोशिश की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं