सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Ghaziabad: बातचीत के बहाने हिस्ट्रीशीटर के पिता को रोका और मार दी गोली

गांव के बाहर झाड़ियों में मिला शव, पुलिस ने शव भेजा पीएम को

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हिस्ट्रीशीटर के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने तीन गोलियां मारी हैं। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे ने जिन लोगों की हत्या की थी, उसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। 

  मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव बांदीपुर निवासी 55 वर्षीय सतेंद्रपाल फिलहाल परिवार सहित कस्बा मुरादनगर में रहता है। सोमवार रात सतेंद्रपाल बाइक से बांदीपुर गांव में जा रहा था। गांव के बाहर कुछ लोगों ने बातचीत करने के लिए उसको रोका और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। एक गोली सीने और दो गोलियां पेट में लगी। जिससे मौके पर ही सतेंद्र पाल की मौत हो गई, इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे  थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि  बांदीपुर गांव में पाल बिरादरी के तीन-चार परिवार रहते हैं। ऐसे में यह जरूरी नहीं कि सतेंद्र किसी काम से ही गांव में जा रहा हो। माना जा रहा है कि उसे किसी ने बातचीत के लिए उस तरफ बुलाया था।  सतेंद्र का बेटा मोनूपाल हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ लूट, मर्डर और गैंगस्टर के करीब 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि मोनू ने जिन लोगों का पूर्व में मर्डर किया होगा, उन्हीं में से किसी ने रंजिशन उसके पिता सतेंद्रपाल का मर्डर कर दिया होगा। इस दिशा में भी पुलिस काम कर रही है। गाजियाबाद के एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द हम घटना का अनावरण करेंगे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं