सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

नगर पंचायत जहानागंज कार्यालय में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन....

तीन माह से बकाया वेतन के भुगतान को लेकर किया काम ठप

वेतन मिलने के बाद ही करेंगे सफाई कार्य 

जहानागंज। नगर पंचायत के कर्मचारियो को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। पर्वो का महिना चल रहा है, वेतन न मिलने से घर का सारा बजट बिगड़ गया है। कई बार वेतन देने की मांग सफाईकर्मियों ने अधिकारियों से की। लेकिन बकाया वेतन नहीं मिला। इससे नाराज सफाईकर्मियों ने बुधवार को कामकाज ठप कर दिया और नगर पंचायत जहानागंज के कार्यालय पहुंच, मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। कहा कि जब तक बकाया वेतन नहीं मिलता है वे काम नहीं करेंगे।  

नगर पंचायत जहानागंज में तैनात सफाईकर्मियों का लगभग तीन माह से वेतन नहीं मिला है। सफाईकर्मियोंका कहना है कि पर्वो का महिना चल रहा है। तीन माह का वेतन नहीं मिला है, कई बार मांग के बाद भी नगर पंचायत मौन है, इसी के विरोध में कामकाज ठप कर दिया गया है। इस दौरान नगर  पंचायत कार्यालय में मौजूद महिला तथा पुरुष सफाईक‌र्मियों  ने कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कहा कि ‘वेतन नहीं तो काम नहीं’।

सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के बड़े बाबू हम लोगों का शोषण कर हैं, कुछ कहने पर कहते हैं कि काम नहीं करोगे तो बाहर कर देंगे। सफाई कर्मी महिला गौरी और मंजू ने बताया कि इसी आसरे के हम अपने का परिवार का पालन पोषण करते हैं, लेकिन समय से वेतन ना मिलने की वजह से हम लोग भुखमरी की कगार पर हैँ। कड़ी मेहनत करने के बाद भी परिवार चलाने के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाना पड़ रहा है। इसलिए हम सफाईकर्मी सामूहिक रूप कार्य बहिष्कार कर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द बकाया वेतन का भुगत‌ान करने की मांग की है। 

सफाई नायक राहुल सिंह ने बताया कि हमारे सफाई कर्मियों का तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इसलिए कार्य बाधित किए हैं। अब तक हम आश्वासन देते हुए इन लोगों से कार्य करा रहे थे। पर्व आ गए हैं, वेतन नहीं मिला है तो प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर सफाई कर्मी गौरी, मंजू, सन्नू, रीता, रेखा, उषा, अनवरी, फूल कुमारी, बरखा, शकील, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, शब्बीर, गोविंद, मुस्तफा, गुन्नू, हरिश्चंद्र, प्रवीण सिंह, वीर बहादुर सिंह, सौरभ त्रिपाठी, सुधीर साहनी, हरिओम यादव, मनोज कुमार, सर्वेश धारी आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं