सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

संतकबीरनगर :नदी में पूजा सामग्री प्रवाहित करने गए चार बच्चों की मौत


मछुआरों ने निकाला शव, पुलिस ने शव भेजा पीएम को

तीन बच्चे आए थे मौसी के घर, एक बच्चा था मगहर का

संतकबीरनगर। जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां मगहर के आमी नदी के तट पर स्थित मोहम्मदपुर कठार गांव के समीप शुक्रवार को पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मछुआरों के सहारे से शव को पानी से निकालकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक तीन बच्चे अपनी मौसी के घर आए हुए थे, जबकि एक बच्चा मगहर का ही था। चारों बच्चे पूजा के सामान का विसर्जन करने के लिए नदी के पास गए हुए थे।

 कोतवाली खलीलाबाद के मगहर के निकट स्थित मोहम्मदपुर कठार निवासी बीरेंद्र कुमार के घर कोई पूजा का कार्यक्रम था। इससे शामिल होने के लिए बीरेंद्र के साढ़ू गोरखपुर जिले के बांसगांव निवासी दिनेश कुमार अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ दो दिन पूर्व मगहर आए हुए थे। शुक्रवार को शाम चार बजे के करीब बीरेंद्र की पत्नी संजू अपने बेटे अजीत (10 वर्ष) व बहन की बेटी रुबी (8 वर्ष) दीपाली (11 वर्ष) और पपुहिया (6 वर्ष) के साथ पूजा का सामान विसर्जन करने के लिए गांव के निकट आमी नदी के तट गई हुई थी। इस दौरान संजू देवी पानी में उतरकर पूजा का सामान विसर्जन कर रही थी, तभी चारों बच्चे भी पानी में उतर गए और बहाव तेज होने के कारण बच्चे नदी में डूबने लगे। संजू देवी ने पहले बच्चों को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं बचा पाईं। फिर घर पहुंचकर इसकी जानकारी स्वजन को दी। मौके पर स्वजन पहुंचते इससे पूर्व चारो बच्चे पानी में डूब चुके थे। घटना की सूचना पर सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाली प्रभारी विजय नारायण प्रसाद, मगहर चौकी प्रभारी विजय कुमार दूबे हुंचे और मछुआरों के सहारे शव को ढूंढवाने में जुट गए। आधे घंट बाद चारों बच्चों के शव का पता लगा और नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने बताया कि चारों बच्चों का शव मिल गया गया है। पुलिस द्वारा पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं