सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

नेता कुंडली में जेल दोष को दूर करने को खा रहे जेल की रोटियां

सहारनपुर। जेल में बंद वीवीआईपी घर से खाना मंगाने की बातें से सभी ने सुनी होंगी। लेकिन आपने कभी यह सुना है कि कोई ने घर पर जेल से खाना मंगाकर खा रहा है। ये बात सुन आपको ताज्‍जुब तो होगा, लेकिन यह बात सच है। जेल जाने के कुंडली दोष को दूर करने के लिए कुछ नेता घर पर ही जेल से खाना मंगा रहे हैं।  

मान्यता है कि कुंडली में जो लिखा होता है वह जिंदगी में जरूर होता है। यदि किसी की कुंडली में जेल जाने का दोष है तो उनके दिमाग में जेल जाने डर हावी रहता है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के  उपाय करते हैं। इनमें से एक उपाय है जेल का भोजन करना और जेल के नल का पानी पीना। यह उपाय आसान है। इस कारण लोग इसे आजमा रहे हैं।  हाल ही में एक सहारनपुर के एक नेता को ज्योतिषाचार्य ने कुंडली में जेल दोष होने की बात बताई। कुछ दिन में नेताजी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया। इसके बाद उन्हें कुंडली की बातें सही लगने लगीं और जेल जाने का डर सताने लगा। ऐसे में उन्होंने जेल जाने से बचने के लिए जेल अधिकारियों से आग्रह कर जेल में बनी दाल-रोटी पैक करा कर मंगवाई। जैसे, ही लोगों को इसका पता चला तो यह बात सियासी हलचल में शामिल हो गई।वरिष्ठ जेल अधिक्षक अमिता दुबे ने बताया कि कुछ लोग कुंडली में जेल दोष होने का हवाला देते हुए खाना खाने का आग्रह करते हैं। विशेष आग्रह पर खाना उपलब्ध करा दिया जाता है। कुछ दिन पहले एक नेता ने दाल-रोटी मंगवाई थी। उन्हे खाना पैक कराकर भेजा गया था।

दोष दूर नहीं होता, असर होता है कम: ज्योतिषाचार्य 
ज्योतिषाचार्य नितिश मिश्रा ने यदि कुंडली में कोई दोष है तो कुछ उपचार या टोटका कर उसका असर कम किया जा सकता है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं