सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

लखनऊ में पालीटेक्निक फुटओवर ब्रिज से गिरी छात्रा

दुकानदार की बड़ी छतरी से बच गई छात्रा की जान

लखनऊ। फुटओवर ब्रिज से मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में राजकीय पालीटेक्निक की छात्रा नीचे गिर गई। छात्रा को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कालेज के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्वत ने बताया कि छात्रा का पैर फिसल गया जिसके कारण वह नीचे गिर गई।

इंस्पेक्टर गाजीपुर मनोज मिश्रा ने बताया कि पालीटेक्निक चौराहे पर बने फुट ओवरब्रिज से मंगलवार शाम एक छात्रा एकाएक नीचे गिर गई। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात टीएसआइ राकेश पटेल ने आनन फानन एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से छात्रा को लोहिया अस्पताल भेजा गया। पड़ताल में पता चला कि छात्रा राजकीय पालीटेक्निक में पढ़ाई करती है। सूचना मिलते ही वहां के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्वत आ गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा की हालात अब सामान्य है। घटनास्थल विभूतिखंड थाने का है। जो भी कार्रवाई होगी वहीं से होगी। इंस्पेक्टर विभूतिखंड डा. आशीष मिश्र ने बताया कि छात्रा के घरवाले आ गए हैं। वह सआदतगंज के रहने वाले हैं। छात्रा और उसके घरवालों ने किसी आरोप से इंकार किया है। छात्रा ने बताया कि पैर फिसलने से नीचे गिरी थी। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। अगर घरवाले कोई तहरीर देंगे तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इतनी ऊंचाई से ग‍िरने के बाद भी गनीमत रही क‍ि छात्रा को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। प्रत्‍यक्षदर्श‍ियों ने बताया क‍ि फुटओवर ब्र‍िज के नीचे दुकानदार ने अंब्रेला कैनोपी (छतरी) लगा रखी थी। छात्रा ऊपर से सीधे कैनोपी पर ग‍िरने के बाद जमीन से टकराई। इससे उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं