सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

गोरखपुर : रेलवे स्टेशन के आउटर पर सो रही युवती का अपहरण के बाद गैंगरेप

पीड़िता लहूलुहान हालत में पहुंंची थाने, मेडिकल कालेज में भर्ती

आजमगढ़। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर बुधवार की रात सो रही युवती को अगवा कर तीन लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। युवती ने शोर मचाया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। चंगुल से छूटने के बाद लहूलुहान युवती जीआरपी थाने पहुंची। गैंगरेप की जानकारी होते ही महकमें में हड़कंप मच गया। एसपी रेलवे, एसपी सिटी थाने पहुंच कर युवती से पूछताछ किए। पीड़िता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

महाराजगंज जिले की रहने वाली 25 वर्षीय युवती का पति से विवाद हो गया था, जिसके कारण वह एक सप्ताह पहले घर छोड़कर गोरखपुर आ गई थी। युवती का गोरखपुर में कोई परचित नहीं था। रहने का कोई ठिकाना न होने के कारण वह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के आउटर और धर्मशाला बाज़ार पुल के बीच गुजारा कर रही थी। बुधवार की रात भी वह आउटर पर सोई थी। इसी बीच रात करीब 11 बजे युवती के पास तीन लड़के पहुंचे और अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरु कर दिया। विरोध करने पर अग़वा कर धर्मशाला बाज़ार सब्जी मंडी के रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाया लेकिन रात का समय होने कारण उसकी चीख पुकार किसी ने नहीं सुनी। वहीं दूूसरी तरफ शोर मचाने पर तीनों आरोपियों ने उसे मार पीटकर लहूलुहान कर दिया।

उनके चुगुल से छूटने के बाद पीड़िता किसी तरह जीआरपी थाने पहुंची। युवती को लहूलुहान देख पर थानाध्यक्ष ने उससे पूछताछ की तो उसने सारी घटना बता दी। इसके बाद घटना की जानकारी उच्चधिकारियों को दी गई। घटना की जानकारी होने पर एसपी रेलवे डॉ. अवधेश सिंह थाने पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के बाद टीम को घटनास्थल पर भेजा। युवती के साथ दरिंदगी की खबर मिलने पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई भी थाने पहुंच गए। महिला थाना प्रभारी को बुलाकर एम्बुलेंस से युवती को मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं