सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सोनभद्र : पहाड़ी से नीचे खाई में मिला तीन भाई बहनों का शव

खाना खाने को लेकर सौतेली मां ने लगाई थी डांट

सोनभद्र। सोमा के जंगल में गुरुवार को एक युवती समेत तीन बच्चों का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से अफरातफरी मच गई। चर्चा है कि सौतेली मां के डांटने से क्षुब्ध युवती अपने छोटे भाई व बहन को लेकर भैसगहवा पहाड़ी से करीब सौ फीट नीचे कूद गई। नीचे भी पत्थर होने से तीनों के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों चार दिन से घर से लापता थे और गुरुवार की शाम करीब पांच बजे उनका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमा गांव निवासी साजिदा पत्नी अमरेश धांगर ने 12 सितंबर को मांची थाना पुलिस को तहरीर दी कि उसके सौतन की बेटी 19 वर्षीया कृष्ण कुमारी उसके चार साल के पुत्र चंदन ऊर्फ कल्लू व ढाई साल की बेटी उजाला को लेकर घर से नाराज होकर कहीं चली गई है। इस तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन तीन दिन तक उनका पता नहीं चला था।

गुरुवार की शाम करीब पांच बजे चरवाहे भैसगहवा पहाड़ी के नीचे से गुजर रहे थे, उस दौरान दुर्गंध आने पर वे पहाड़ी के नीचे गए तो देखा कि युवती समेत तीन बच्चों का शव पड़ा हुआ है। इस पर चरवाहों ने गांव में सूचना देने के साथ ही मांची थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। एएसपी आपरेशन, सीओ सदर, मांची थाना और पनौरा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव से निकल रहे दुर्गंध से प्रतीत हो रहा था कि शव तीन दिन पुराना है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर राहुल पांडेय ने बताया कि अमरेश धांगर की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उससे 19 साल की पुत्री कृष्ण कुमारी है। उसकी दूसरी पत्नी से दो बच्चे चंदन व उजाला हैं। दूसरी पत्नी कृष्ण कुमारी को अक्सर किसी न किसी बात को लेकर डांटती रहती थी। तीन दिन पूर्व अमरेश की दूसरी पत्नी ने कृष्ण कुमारी को खाने के लिए डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर कृष्ण कुमारी अपने छोटे भाई व बहन को लेकर घर से निकल गई थी। गुरुवार को तीनों का शव बरामद हो गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं