सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बाइक में धक्का लगा तो युवकों ने स्क‌ार्पियों सवार पुरूषों, महिलाओं को पीटा

पीड़ित की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दोहरीघाट-जीयनपुर राजमार्ग पर बड़ागांव के पास मंगलवार की रात में नौ बजे स्कार्पियों से बाइक को धक्का लग गया। इससे नाराज बाइक सवार युवकों ने स्कार्पियों में सवार महिलाओं के साथ पुरूषों की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पीड़ितों की तहरीर के आधार पर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीती  रात लगभग नौ बजे के करीब मेहनगर कस्बा निवासी मो. आरिफ खान पुत्र अजीमुल्ला खान स्कार्पियों में सवार होकर  परिवार के साथ गोरखपुर से घर जा रहे थे। इस बीच दोहरीघाट-जीयनपुर मार्ग स्थित बड़ागांव के पास एक बाइक में धक्का लग गया। जिससे बाइक पर सवार युवकों ने स्कार्पियों को रूकवा लिया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते-देखते युवकों ने स्कार्पियों में सवार महिलाओं और पुरूषों को गाड़ी से बाहर निकालकर पिटाई शुरू कर दी। इस मारपीट में स्कार्पियो सवार लोगों को काफी चोटें आई। इस बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मो. आरिफ खान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले जीयनपुर कोतवाली के खालिसपुर निवासी सज्जाद और धनछुला निवासी सुशांत और प्रियांशु के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर चालान कर दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं