सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

गोरखपुर : बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंदा, दो की मौत

गोरखपुर। गोरखनाथ ओवरब्रिज पर मंगलवार की देर रात बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के बाद रेलिंग से टकरा कर तेज रफ़्तार कार ओवरब्रिज पर पलट गई। गंभीर स्थिति में मजदूरों को पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। देवरिया जिले के रहने वाले एक मजदूर की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने नेपाल से आ रहे कार सवार चार युवकों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात डेढ़ बजे महराजगंज की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार कार गोरखनाथ ओवरब्रिज मोड़ पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचलते हुए बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय उमेश मौर्य और 50 वर्षीय दो अन्य मजदूर घायल हो गए। राहगीरों के सूचना पर पहुंची कोतवाली व गोरखनाथ थाना पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। हादसे के बाद कार में फंसे महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सहजनवा बाबू गांव निवासी पितांबर शर्मा, रामू ठाकुर, सुधीर और अमरजीत प्रजापति को बाहर निकाला। मामूली रूप से घायल कार सवार युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। कोतवाली पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ कोतवाली रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं