सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

समाज के सजग प्रहरियों को दीनू ने पिता की याद में दी सौगात, वकीलों ने जताया आभार

दीवानी परिसर में बने स्व. प्रह्लाद जायसवाल अधिवक्ता चैंबर का किया उद्घाटन

आजमगढ़। जनपद के प्रसिद्ध व्यापारी व समाजसेवी रहे स्व प्रह्लाद जायसवाल की स्मृति शेष में दीवानी न्यायालय परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ता चैम्बर का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ प्रह्लाद जायसवाल के पुत्र समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू द्वारा दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ आजमगढ़ के अध्यक्ष दयाराम यादव व महामंत्री राजेश कुमार सिंह पराशर की मौजूदगी में फीता काटकर किया गया। इसके पूर्व दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ आजमगढ़ के सभागार में अधिवक्ताओं द्वारा समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू ने कहाकि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है। अपने व्यस्तम दिनचर्या के बीच अधिवक्ता सभी को न्याय दिलाने के लिए कार्य करता है। दीनू जायसवाल ने अधिवक्ता को न्याय की मूरत करार दिया। उन्होंने कहाकि पिता जी के बताए मार्ग पर चलते हुए आगे भी अपने माध्यम से यथासंभव सहयोगी की कड़ी को जारी रखेंगे। वह दिन दूर नहीं जब जनसहयोग के माध्यम से ही दीवानी बार एसोसिएशन आज़मगढ़ प्रदेश की सबसे अच्छी व्यवस्था के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहाकि इसके लिए समाज के हर समक्ष व्यक्ति को आगे आना होगा। आंगतुकों के प्रति आभार जताते हुए दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ आजमगढ़ के अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू का सामाजिक जीवन समाज के लिए एक मिसाल है। इन्होने सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। दीनू जायसवाल ने अपने दिवंगत पिता की याद में अधिवक्ता चैम्बर अधिवक्ताओं को समर्पित किया है, समाज को ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व से सीख लेने की जरूरत है। संचालन महामंत्री राजेश कुमार सिंह पराशर ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता पवन कुमार उपाध्याय, विकास तिवारी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, राममिलन चौहान, बृजेश नन्दन पांडेय, हरिनन्दन राम, सचिन सौरभ, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार गुप्त, प्रकाश लाल, अवधनाथ सिंह, राहुल कुमार, राजेन्द्र यादव, दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं