सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

बच्चा चोरी के शक में पति-पत्नी को पीटा, कार में की तोड़फोड़

जान बचाने को कार में ही दुबके रहे दंपति 

गोरखपुर। सोमवार की रात एक बच्चे की किडनैपिंग के शक में इलाके के लोगों ने कार में जा रहे पति-पत्नी को पीट दिया। सैकड़ों की संख्या में भीड़ ने कार को घेर लिया। भीड़ ने उनकी कार का शीशा तोड़ भी दिया। गाड़ी तक पंचर कर दी। भीड़ से बचने के लिए पति-पत्नी कार में बैठे रहे। पुलिस ने आकर उन्हें बचाया। ये घटना तिवारीपुर के डोमिनगढ़ पुल की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस को उन्हें बचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को भगाया। उसके बाद पति-पत्नी को बचाकर पुलिस थाने ले गई। जांच के बाद पता चला कि ग्रामीणों ने शक के आधार पर ही उनके साथ घटना अंजाम दिया है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि एक दूसरी गाड़ी से बच्चे को उन्होंने ट्रांसफर कर दिया है। गाड़ी सवार सहजनवा की तरफ बच्चे को लेकर भाग निकले हैं। दरअसल, सोमवार की रात में स्कार्पियो सवार महिला-पुरुष शहर से होते हुए डोमिनगढ़ पुल की तरफ गए। वहां गाड़ी खड़ी कर बाढ़ का पानी देख रहे थे। बताया जा रहा है कि इलाके के लोगों ने बच्चा चोर समझ कर उन्हें घेर लिया। महिला और पुरुष की पिटाई कर दी। पुलिस दोनों को थाने पर ले जाकर पूछताछ की। तिवारीपुर थानेदार ने बताया, दोनों पति-पत्नी हैं और अब तक की जांच में बच्चा चोरी की बात की पुष्टि नहीं हुई है। जिन लोगों ने बच्चा चोरी होने की बात कही है वह भी सामने नहीं आ रहे हैं। कोई कह रहा है कि बच्चे को एक दूसरे गाड़ी से दोनों ने भेज दिया है कोई कह रहा है कि बाइक से कुछ लोग लेकर चले गए हैं पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, महिला-पुरुष को भीड़ से बचाकर निकाला गया है। बच्चा चोरी के शक में उनके साथ घटना हुई है। अब तक की जांच में बच्चा चोरी की बात अफवाह साबित हुई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं