सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पहली पत्नी ने खोली अर्जुन बने वसीम की पोल........

पत्नी को मायके छोड़कर हिंदू युवती को फंसाया

पहली पत्नी से हैं दो बच्चे, कई वर्ष से था बाहर

सीतापुर। अर्जुन बनकर हिंदू लड़की से शादी रचाने वाले वसीम पुत्र कय्यूम की पोल उसकी पहली पत्नी ने खोली। वह और उसके परिवारजन, वसीम को तलाशते हुए लखनऊ पहुंचे थे। नाम और धर्म बदलकर शादी करने का भेद खुल गया। असलियत पता चली तो तंबौर इलाके की युवती ने विरोध जताया तो वसीम मतांतरण का दबाव बनाने लगा। इसमें वसीम के परिवारजन भी उसका साथ दे थे।

अधिवक्ता ने कस्बा चौकी प्रभारी को फोन किया और लव जिहाद का मामला सामने आ गया। पुलिस ने धोखाधड़ी, मतांतरण व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर वसीम को जेल भेजा है। वसीम ने अपना नाम बदलकर अर्जुन सिंह चौहान पुत्र आलोक सिंह कर लिया था। हिंदू युवती ने उसने एक डिग्री कालेज में मुलाकात की और फिर प्रेमजाल में फंसा लिया। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि कायस्थन टोला के वसीम की शादी हो चुकी है। पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। वह पहली पत्नी को मायके में छोड़कर चला गया था। फिर वह वापस नहीं आया। काफी समय बीतने के बाद तक जब वसीम वापस नहीं आया तो पत्नी और ससुरालीजन ने तलाश शुरू की। खोजते-खोजते वह लोग लखनऊ पहुंचे तो वसीम की दूसरी शादी का पता चला। तंबौर इलाके की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर वसीम ने अर्जुन बनकर लखीमपुर जिले के एक मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद वह युवती को साथ लेकर चला गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया, वसीम ने 2018 में शादी की थी। शादी के बाद से वह लखनऊ में रह रहा था। भेद खुलने पर युवती ने विरोध जताया।

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं