सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

नेहरू हाल में चौहान युवा जनप्रतिनिधि सम्मेलन..................

राजनैतिक भागीदारी बिना समाज की तरक्की संभव नहींः अशोक चौहान

आजमगढ़। नगर के नेहरू हाल सभागार में शुक्रवार को चौहान युवा मंच के तत्वावधान में चौहान युवा जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरूआत चौहान वंश के सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मेंहनगर अशोक चौहान व विशिष्ट अतिथि लल्लन चौहान का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। अध्यक्षता श्याम देव चौहान संचालन विनोद चौहान ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक चौहान ने कहा कि चौहान समाज राजनीति में अपना शत-प्रतिशत भागीदारी करके ही अपना संपूर्ण विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि चौहान समाज अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दें, ताकि चौहान समाज के युवा मुख्य धारा में आए और आईएएस-पीसीएस पद पर पहुंचकर समाज की सेवा करें। उन्होंने कहा कि सरकार को जब तक चौहान समाज अपनी ताकत का एहसास नहीं कराएगा, तब तक समाज के लिए कोई भी सरकार आगे नहीं आएगी। लल्लन चौहान ने कहा कि युवा समाज को एकजुट करके ही राजनीतिक लड़ाई में जीत हासिल की जा सकती है। समाज के लोगों के अपने लोगों के लिए हमेशा तत्पर रहना होगा।

अंत में संगठन प्रमुख सुरेंद्र चौहान ने सभी का आभार प्रकट किया। कहा कि समाज के युवा अब अपने समाज के सम्मान की लड़ाई के लिए आगे आ रहे है, इस सकारात्मक कदम की जितनी भी तारिफ की जाए कम हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने हितों के लिए जगे है वे अन्य लोगों को जागरूक करने की कड़ी बनाए, तभी यह जागरूकता का संकल्प साकार हो सकेगा। इस मौके पर विजय नरायन, सत्येंद्र चौहान, सिकंदर चौहान, प्रमोद चौहान, इंद्रेश चौहान, भयानक चौहान, फागू चौहान, रामाश्रय महाप्रधान, योगेश चौहान, रामकेश चौहान, नंदलाल चौहान, ओमप्रकाश, उज्जवल चौहान, अर्जुन चौहान, हनुमान चौहान, योगेश्वर मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं