सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आजमगढ़:पशुओं का झुंड पुल में फंसा, ग्रामीणों ने एक को बचाया, आठ की मौत

आजमगढ़। घाघरा नदी की बाढ़ में हाजीपुर के रपटा पुल में बुधवार को बह कर आए आठ पशु मर गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से एक को बचा लिया। लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे नदी के तेज बहाव में पशुओं का झुंड बहते हुए आया और पुल के नीचे फंस गया। 

पशुओं को देख ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से एक पशु को बचा पाए। लेकिन आठ मर गए। गांव के जय हिंद यादव, दिनेश यादव, सुभाष जायसवाल, गौतम जायसवाल का कहना है कि अभी भी आठ से दस पशु दबे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह मौके पर पहुंचे। पुल के नीचे फंसे पशुओं केे निकालने का प्रयास शुरू किया। एसडीएम ने बताया कि पशु किसी तरह से नदी की धारा में बहकर आ गए और यहां आकर फंस गए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं