सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

जौनपुरः दहेज के लिए पहले पत्नी और दो बच्चों को घर से निकला, फिर दिया तीन तलाक

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नैपुरा मोहल्ले में दहेज न मिलने पर ससुराल के लोगों ने विवाहिता और उसकी दो बच्चों को मार पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति पत्नी के मायके पहुंचा और तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के बगीचा उमर खाँ उर्दू बाजार निवासी जलील अहमद ने अपनी पुत्री चांदनी का निकाह 19 सितम्बर 2018 को सरफराज अहमद पुत्र यूनुस के साथ किया था। शादी में जलील अहमद ने ससुराल वालों की हर डिमांड पूरी की। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिए। ससुराल के लोग चांदनी पर मायके से 3 लाख रुपये व बाइक लाने की डिमांड करने लगे। चांदनी ने पिता की आर्थिक स्थित का हवाला देकर डिमांड पूरी होने में असमर्थता जताई तो ससुराल के लोेग उसे मारने पीटने लगे। इसी दौरान चांदनी को एक पुत्र हसन तथा पुत्री जैनब पैदा हुई। पुत्री पैदा होने के बाद ससुराल के लोगो ने चांदनी के साथ मारपीट तेज कर दी। 4 सितंबर की शाम को चांदनी के पति सरफराज, सास शाहजहां ने दहेज के लिए मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद चांदनी के पति सरफराज ने उसको और बच्चों को मायके पहुंचा दिया। चांदनी का आरोप है कि पति ने मायके वालों के सामने तीन बार तलाक बोल कर छोड़ दिया। पत्नी द्वारा इस मामले में जफराबाद थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाफराबाद थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि महिला ने पति और सास पर मारने पीटने तथा तलाक देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं