सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

हादसाः मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक............

एक महिला की मौत, 65 कर्मचारी बेहोश, अभी भी कई हैं फैक्ट्री में फंसे

पुलिस-पीएसी तैनात, घायलों को मेडिकल कालेज में कराया भर्ती 

अलीगढ़। रोरावर थाना क्षेत्र में एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव के कारण गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। इस  दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि 65 कर्मचारी बेहोश हो गए। घटना से फैक्ट्री सहित आस-पास भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सहित अन्य टीमों ने घायलों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं फैक्ट्री में अभी भी कई लोगों के फंसे रहने की सूचना है। 

थाना रोरावर के मथुरा रोड पर अल्दुआ मीट फैक्ट्री में सुबह के समय मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। तभी अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। गैस रिसाव होने के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई और लोग इधर उधर भागने शुरू हो गए। लेकिन गैस के भीषण रिसाव के कारण लोग बेहोश होने शुरू हो गए। फैक्ट्री में सुबह के समय महिलाएं और बच्चिायां काम कर रही थी। जिसके बाद फैक्ट्री और आसपास के गांव के लोग बीमारों को गाड़ियों में भरकर मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फैक्ट्री में बेहोश होने वालों में महिलाएं और बच्चे ही शामिल हैं। 65 लोगों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है और वहां उनका इलाज जारी है। इसमें से कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

वहीं दूसरी ओर अभी भी फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है और राहत काम करने में जुटी हुई हैं।  घटना की जानकारी होने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ तत्काल अपनी टीम के साथ मेडिकल कालेज पहुंच गए। यहां उन्होंने घायल हुए लोगों का हाल जाना और चिकित्सीय टीम को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गैस लीक होने के कारण मीट फैक्ट्री में हादसा हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है और चिकित्सीय टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं