सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पीएफआई मामले में एनआईए की जिले में दस्तक.........

एक को उठाए जाने की चर्चा, जानकारी से इंकार कर रहे जिम्मेदार

सिधारी थाना क्षेत्र में एनआईए की दबिश की सामने आ रही है बात

आजमगढ़। पीएफआई मामले में एनआईए के निशाने पर आजमगढ़ जिला है। कुछ दिनों पूर्व मुबारकपुर से एक आतंकी की गिरफ्तारी के बाद सोमवार की रात से जिले में पुनः एनआईए के मौजूद होने की बात सामने आ रही है। इतना ही नहीं सिधारी थाना क्षेत्र में एनआईए द्वारा दबिश व एक व्यक्ति को उठाए जाने की भी चर्चा है, लेकिन जनपद स्तरीय अधिकारी इस मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साधने के साथ ही कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर रहे है। 

एनआईए की नजर जिले में टेढ़ी हुई है। लगातार टीम जिले में पहुंच कर दबिश दे रही है। हालांकि कहा दबिश दी जा रही है इसका खुलासा नहीं हो पा रहा है। पूरी तरह से गोपनीय तरीके से एनआईए की जिले में लगातार धमक बनी हुई है। मुबारकपुर से आतंकी सबाउद्दीन की गिरफ्तारी के बाद से तो जिले के लोगों में एनआईए को लेकर दहशत व्याप्त है। सोमवार की रात से जिले में एनआईए की टीम के दो माह के अंदर चौथी बार दस्त दिए जाने की बात सामने आ रही है। इतना ही नहीं इस बार मुबारकपुर, बिलरियागंज के बजाए जनपद का सिधारी थाना क्षेत्र एनआईए के निशाने पर बताया जा रहा है। चर्चा तो इस बात की भी है कि सिधारी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को उठाया तक गया है लेकिन एसपी से लेकर थानेदार तक कोई भी इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। वहीं एनआईए को लेकर दिन भर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं