सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

दलित महिला की निर्मम हत्या, घर में अकेली थी महिला

पुलिस ने डाग स्क्वाड की मदद से सुराग जुुटाने में लगी
कुशीनगर।
जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज में बुधवार की सुबह दलित महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर रामकोला पुलिस, डाग स्क्वाड व स्वाट की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया। डाग स्क्वाड के जरिए पुलिस ने अपराधियों का सुराग लगाने की कोशिश की लेकिन कामियाबी नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के शीघ्र पर्दाफाश का आश्वासन दिया। पुलिस गांव के ही तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रामकोला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव निवासी राजेश प्रसाद की पत्नी 32 वर्षीय पूजा अपने दो बच्चों व छोटी बहन अंजू के साथ रहती थी। मंगलवार की अपराह्न करीब चार बजे बहन के दोनों बच्चों को लेकर अंजू अपने घर कुसम्हा चली गई। घर पर पूजा अकेली थी। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे पट्टीदारी की एक बच्ची पूजा के हैंडपंप पर पानी लेने गई तो आसपास खून देख हैरान रह गई। उसने शोर मचाया तो पास पड़ोस के लोग आ गए। लोगों ने घर के भीतर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा बंद था। लोगों ने जबरदस्ती दरवाजा खोला तो अंदर पूजा की लाश पड़ी थी। बिस्तर पर चारो तरफ खून बिखरा हुआ था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। रामकोला थानाध्यक्ष नीरज राय फोर्स के साथ मौके पहुंचे। जांच के दौरान कमरें में नुकीला राड पड़ा मिला। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। साथ ही स्वाट व डाग स्क्वाड टीम भी बुला ली। डाग स्क्वायड टीम ने सुराग जुटाने की कोशिश की लेकिन सुराग नहीं मिला। जांच पड़ताल के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। घटनास्थल पर पड़े खून को देख प्रतीत हो रहा कि घटना को बुधवार की भोर में अंजाम दिया गया है। महिला की किसी से रंजिश थी या नहीं आदि कारणों की जानकारी के साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच की जा रही। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं