सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

घोसी : किशोर की तालिबानी सजा का मामला:विधवा मां न्याय को एसपी कार्यालय के लगा रही चक्कर


घोसी। किशोर बेटे पर चोरी के आरोप में पेड़ में बांधकर पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर विधवा मां पिछले एक हफ्ते से थाना से लेकर एसपी कार्यालय तक चक्कर लगा रही है। लेकिन, आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से महिला काफी डरी सहमी हुई है।

 आरोप है कि मामले का रफा-दफा करने के लिए आरोपी महिला पर दबाव बना रहे हैं। पिटाई करने वाले हमलावर मुनव्वर, आमिर, कुतुबुद्दीन, गुलाम व अन्य को एक मौजूदा जनप्रतिनिधि का संरक्षण प्राप्त है। जिससे पुलिस दबाव में काम कर रही है और हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं।

बताते चलें कि कोपागंज कस्बा के हिकमा गाढ़ा निवासिनी फरजाना पत्नी स्वर्गीय रईस ने बताया कि विगत 12 सितम्बर को उसके 16 वर्षीय बेटे अब्दुल करीम पर चमन रोड पर रहने वाले मुनौवर, आमिर, कुतुबुद्दीन, गुलाम व अन्य लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर पेड़ में बांधकर जमकर पीटा। पिटाई से बेटे के शरीर पर गहरे जख्म आ गये। महिला ने जब आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह अपनी फरियाद लेकर एसपी के दफ्तर पहुंची। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर थाने भेज दिया। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर उनके खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं किया।‌ पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है आरोपी काफी रसूखदार हैं और मामले को दबाने के लिए खूब हथकंडे अपना रहे हैं। महिला ने बताया कि पिटाई से उसके बेटे की हालत काफी गंभीर है। लेकिन कोपागंज पुलिस उक्त जनप्रतिनिधि के दबाव में अब तक पिटाई से घायल किशोर का मेडिकल मुआयना नहीं करा सकी है। लगता है किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही कोपागंज पुलिस की आंख खुलेगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं