सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परिचर्चा ..................

मन और तन से मजबूत होंगी तभी मिलेगा उ‌चित स्थानः डा. प्रियंका

लालगंज। श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में गुरूवार को प्राचार्य प्रो. ऋषिकेश सिंह की देखरेख में महिला सशक्तिकरण पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर शीला मिश्रा व संचालन मिशन शक्ति समिति की संयोजिका डा. दीपमाला मिश्रा ने किया।
परिचर्चा को संबो‌धित करते हुए मिशन शक्ति समिति की सदस्य डा. प्रियंका जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को तन और मन दोनों से मजबूत बनना होगा, तभी वर्तमान समाज में उचित स्थान प्राप्त हो सकेगा। मिशन शक्ति समिति की सदस्या श्रीमती लक्ष्मी वंदना विश्वकर्मा ने बालिकाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। श्रीमती सुष्मिता सिंह ने भारत सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी छात्राओं को दी। परिचर्चा में छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया और नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। प्रीति राव, निकिता, अनुपमा यादव, अनुप्रिया, सीमा प्रजापति, गुंजा कन्नौजिया, आरती भारती, प्रिया, वेदांती, पूजा सेठ, प्रतिभा यादव, खुशबू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहीं। प्रोफेसर शीला मिश्रा ने छात्राओं को मन से पढ़ाई करने का मंत्र दिया, ताकि वे जीवन भर आत्मनिर्भर रह सके और समाज तथा राज्य को अपना गौरवपूर्ण अवदान कर सकें। इस मौके पर प्राध्यापिका डा. संगीता वर्मा, डा. सीमा सिंह, डा. दुर्गावती सिंह, डा. पूनम तिवारी ने आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया अंत में मिशन शक्ति समिति की संयोजिका डॉ दीपमाला मिश्रा ने सभी का धन्यवाद किया इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ

सर्वाधिक पढ़ीं गईं