सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

श्रीरामलीला मंच पर‌ डीजे की धून पर लड़कियों के डांस को पुलिस ने कराया बंद

समिति के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर जताई  नाराजगी

सगड़ी‌। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायनपुर गांव में श्रीराम शाखा समिति द्वारा 26 सितंबर से श्री रामलीला का मंचन किया जा रहा था। मंगलवार की रात जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़कियों के हो रहे नृत्य को बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों का डांस नहीं होना चाहिए। रामलीला का परमिशन लिया गया है लड़कियों के डांस की परमिशन नहीं लिया गया है।

सगड़ी तहसील के अमुवारी नरायनपुर गांव में श्रीराम शाखा समिति द्वारा मंगलवार की रात रामलीला का मंचन किया जा रहा था। इस दौरान लड़कियों द्वारा नृत्य किया जा रहा था। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर ट्वीट कर दिया। इसकी शिकायत जीयनपुर कोतवाली पुलिस को पहुंची तो जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर रामलीला में हो रहे लड़कियों के नृत्य को बंद करा दिया। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि रामलीला मंचन का ही परमिशन लिया गया है‌ नृत्य का नहीं। रामलीला मंचन के लिए हम लोग मना नहीं कर रहे हैं। सिर्फ लड़कियों की नृत्य के लिए ही मना किया जा रहा है। रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि अमुवारी नरायनपुर में गांव 60 वर्षों रामलीला का आयोजन किया जाता है। 2008 से रामलीला में लड़कियों का नृत्य हो रहा है। लेकिन कुछ लोग द्वेष बस इसकी शिकायत कर रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं