सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

दिल्ली: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का निधन

 

न्यूज।ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी और उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रहने की सलाह दी गई थी।

इसके बाद अब जानकारी दी गई है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। इससे पहले बकिंघम पैलेस ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया था कि उनकी हालत नाजुक है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इसी के साथ पैलेस ने ये भी बताया था कि महारानी बाल्मोरल में हैं और उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स और पोते प्रिंस विलियम वहां के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें, इसी साल जून में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के शासन के 70 साल पूरे हुए थे।.इस मौके पर चार-दिवसीय प्लैटिनम जुबली समारोह आयोजित किया गया था. इस समारोह के तीसरे दिन बकिंघम पैलेस के सामने एक विशेष संगीत कार्यक्रम में प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) और उनके बेटे प्रिंस विलियम ने महारानी को सम्मानित किया था. इस दौरान खुले में आयोजित पार्टी एट द पैलेस समारोह में करीब 22,000 लोग एकत्र हुए, जिनके सामने डायना रॉस, रॉक बैंड क्वीन, डुरान डुरान, एलिसिया कीज और अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं