सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

जिला अस्पताल में महिलाओं के बीच हुई जमकर मारपीट

महिलाएं भर्ती एक मरीज की पत्नी होने का कर रही थी दावा
अस्पताल में घंटों मचा रहा हंगामा, एक महिला से कोर्ट में चल रहा मुकदमा

आजमगढ़। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज को देखने आयी दो महिलाएं आपस में भिड़ गई। दोनो महिलाएं अस्पताल में भर्ती मरीज को अपना पति बता रही थी। कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। एक महिला भर्ती मरीज की पत्नी है, जिससे उसका मुकदमा चल रहा है और दूसरी मुंबई में उसके साथ रहने वाली बतायी जा रही है। 

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रहने वाला कन्हैया 22 सितंबर को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर मायके में बच्चों के साथ रह रही पत्नी संगीता अस्पताल पहुंची, लेकिन कोर्ट में मुकदमा चलने के कारण कन्हैया उससे कोई बातचीत नहीं कर रहा था। बृहस्पतिवार को मुंबई में कन्हैया के साथ रहने वाली एक महिला उसे देखने के लिए पहुंची। जानकारी होने पर पत्नी संगीता भी पहुंच गई। इसके बाद दोनों महिलाओं में अस्पताल में परिसर में ही जम कर मारपीट होने लगी। दोनों एक दूसरे के बाल पकड़ कर हमला कर रही थी। आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद मुम्बई से आयी महिला चली गई तो जाकर मामला शांत हुआ। भर्ती मरीज कन्हैया ने बताया कि संगीता उसकी पत्नी है लेकिन सात-आठ साल से उससे उसका कोई संबंध नहीं है। कोर्ट में भी मामला चल रहा है। दूसरी औरत के बाबत बताया कि वह गांव की रहने वाली है और उसे देखने के लिए आयी थी। वहीं पत्नी संगीता का कहना है कि पति कन्हैया मुम्बई रहता था जहां दूसरी महिला से उसका संबंध हो गया। वह महिला सास, ननद व भैने को पैसा कपड़ा आदि देने लगी तो उन्होंने उसे घर से भगा दिया। जिसके चलते उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। मेरे दो बच्चे है, इन्हे लेकर आखिर मैं कहा जाउंगी। अस्पताल परिसर में हुआ हंगामा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं