सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

गोरखपुर: युवती का अपहरण कर गैंगरेप, चार के खिलाफ एफआईआर

शौच के लिए सिवान में गई थी युवती, विरोध पर मारपीट

पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गिरफ्तार

आजमगढ़। गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए सिवान में गई युवती का अपहरण कर चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि एक फरार है। किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खोरबार क्षेत्र की एक युवती गुरुवार की शाम करीब सात बजे गांव की सिवान में शौच के लिए गई है। उसी दौरान गांव के चार युवक उसे मुंह दबाकर बाइक पर बैठा लिए और बागीचे में ले जाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्होंने युवती को मारपीट कर घायल कर दिया और किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शुक्रवार की गांव का एक युवक बागीचे में पहुंचा तो वहां युवती को बेहोश देख सन्न रह गया। युवक ने इसकी सूचना गांव के लोेगों को दी तो भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। होश आने पर युवती ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने घटना की सूचना खोराबार पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल भेजने के साथ ही तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक भी थाने पर पहुंच गए। उन्होंने हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूूछताछ की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विकास, सोनू प्रजापति, मनीष प्रजापति और वाजिद अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जानकारी हुई है कि युवती का एक आरोपी के साथ प्रेम संबंध था। एक आरोपी के सीडीआर जांच में उसकी लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली है। जांच और लोकेशन के आधार पर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। जल्द ही सच सामने आ जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं